Breaking News

सहसवान में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

सहसवान में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अकबराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में रेडीमेड गारमेंट्स की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। आग की चपेट में आने से दुकान स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए वाहन।

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए …