Breaking News

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी।

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली। त्योहारों के मद्देनजर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में अग्निशमन केंद्र प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ आंवला रोड स्थित पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखे खरीदने पहुंचे लोगों को भी आतिशबाजी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन केंद्र प्रभारी ने प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्रों के साथ पानी और रेत से भरी बाल्टियों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकानों में स्वीकृत मात्रा से अधिक पटाखों का भंडारण न करें। दुकानों के आसपास नो-स्मोकिंग के बोर्ड लगाने और किसी को भी माचिस, बीड़ी या सिगरेट जलाने की अनुमति न देने की हिदायत दी।

इस दौरान अग्निशमन अधिकारियों ने पटाखे खरीदने आए ग्राहकों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पटाखे हमेशा खुले स्थान पर ही जलाएं और बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें।

निरीक्षण में कुछ दुकानों पर सुरक्षा उपकरणों की कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को तत्काल मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर एफएसडी मुकेश कुमार, मनीष सिंह, विकास ढाका, मोहित सिरोही सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।

 

 

Spread the love

Check Also

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए वाहन।

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खरीदे नए …