Breaking News

सहावर में 400 लीटर अवैध शराब नष्ट, ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस की कार्रवाई।

सहावर में 400 लीटर अवैध शराब नष्ट, ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। थाना सहावर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 24 आबकारी अभियोगों से संबंधित 400 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 24 मामलों में बरामद शराब के निस्तारण के लिए न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई थी। इसके बाद थाना सहावर परिसर में खाली स्थान पर गड्ढा खोदकर नियमानुसार शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र, तहसीलदार न्यायिक रोहित यादव, आबकारी निरीक्षक फरजन अली और थाना सहावर के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मौजूद रहे।

कासगंज पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत लंबित माल के निस्तारण के लिए आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

दीपावली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने दिया 40 लाख रुपये का तोहफा, 201 लोगों को लौटाए उनके गुमशुदा मोबाइल।

दीपावली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने दिया 40 लाख रुपये का तोहफा, 201 लोगों को …