Breaking News

हुड़दंगियों को सीओ पटियाली अमित कुमार की सख्त चेतावनी, त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

गंजडुंडवारा में पुलिस का मेगा अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गंजडुंडवारा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और त्योहारों की तैयारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी पुलिस बल के साथ लगातार बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

पुलिस द्वारा बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।

क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार ने हुड़दंगियों और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग करने, अराजकता फैलाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस की लगातार गश्त और ड्रोन से निगरानी के जरिए असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फैजगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास, जर्जर सड़कों पर बनेंगी सीसी रोड।

फैजगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास, जर्जर सड़कों पर बनेंगी सीसी रोड। …