Breaking News

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीईओ ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीईओ ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बाह्य निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था को दिखाया और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। बताया गया कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियमित रूप से किया जाता है। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के कक्षों पर लगी सीलों की जांच की और आगंतुक पंजिका में हस्ताक्षर भी किए।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!