Breaking News

फैजगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास, जर्जर सड़कों पर बनेंगी सीसी रोड।

फैजगंज नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास, जर्जर सड़कों पर बनेंगी सीसी रोड।

आई एम खान 

बिसौली। फैजगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन इसरार खां और अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें नगर की टूटी और कच्ची सड़कों पर सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख रहा।

बैठक की शुरुआत में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सभासदों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी मिली। जर्जर और कच्ची सड़कों पर सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव पास होने से नगरवासियों को आने वाले दिनों में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान छह सभासद अनुपस्थित रहे। हालांकि, नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों के अनुसार बैठक का कोरम पूरा पाया गया, जिसके चलते बोर्ड की बैठक विधिवत संपन्न हुई।

बैठक के अंत में चेयरमैन इसरार खां ने कहा कि बोर्ड में पारित प्रस्तावों पर जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस मौके पर सभासद अनेक सिंह, मोबीन खां, इसराईल खां, शहनाज बेगम, मारूफ खां, प्रदीप गुप्ता, मूलचन्द, आशीष तिवारी सहित लिपिक सुमित बाबू मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी।

पटाखा मार्केट का अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर लाइसेंस …