Breaking News

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सजाकर दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सजाकर दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

आई एम खान 

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर दीपावली की उमंग, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीप सजावट, रंगोली निर्माण, दीपावली कार्ड एवं सजावटी वस्तुओं के निर्माण जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक सजावट से विद्यालय का वातावरण उत्सवमय हो गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर नितिन, आरव दीक्षित, आर्यन, देवांश, आदर्श, अफान, पावनी, वर्तिका, दिव्यांशी, रुद्रांश, हिमांशु, राही, साक्षी, अव्या, निधि, काव्या, दित्या, दीपांशु, अंशुल, कनिष्क, वाशु, अक्षिता, नव्या, आराध्या, प्रियल, विराज, शौर्य, प्रतीक्ष, अंश, अक्षत, सूर्यांश, माधव, तान्या, राधिका, इशिता, पारुल, सपना, आतिका, आदित्य शर्मा, अगम्य गौर, अनुरुद्ध पाठक, आयुष शाक्य, आफिया, अनव शर्मा, आयू, काफिर, सौगी, सृष्टि, मोहम्मद अर्श, इंदु, शिया, विराट चौहान एवं अनन्या आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त।

त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त। संवाददाता, वसीम …