Breaking News

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी से निपटने को डीएम का ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ तैयार।

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी से निपटने को डीएम का ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ तैयार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए हीटवेव (लू) से बचाव एवं राहत के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वी.सी. कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ को विकसित करने, प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और उसकी सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद को लू के प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके।

प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे—

  • संवेदनशील समूहों की पहचान कर हाइड्रोलॉजिस्ट के आंकड़ों के आधार पर लोकेशन-वाइज कार्ययोजना तैयार की जाए।
  • जहां संभव हो, वहां वृक्षारोपण कराया जाए तथा ट्रैफिक सिग्नलों पर राहगीरों के लिए ग्रीन शेड लगाए जाएं।
  • पेट्रोल पंप, होटल व सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्याऊ लगवाए जाएं।
  • दिहाड़ी मजदूरों और पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए।
  • जनपद के सभी 12 सीएचसी का ऑडिट कराया जाए तथा प्रत्येक अस्पताल में 15 बेड का समर्पित “हीटवेव वार्ड” और हेल्प डेस्क संचालित हो।
  • मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी इस कार्ययोजना से जोड़ा गया है।
  • स्कूलों में नियमित अंतराल पर “वाटर बेल” बजाई जाए, प्रत्येक विद्यालय में दो घड़े पेयजल हेतु अनिवार्य रूप से रखे जाएं तथा बच्चों को भीषण गर्मी में “टाई” न पहनने की छूट दी जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों के लिए विशेष मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
  • बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यात्री शेड में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • नगर निगम द्वारा 10-15 स्थानों पर छायादार टेंट और पेयजल की व्यवस्था की जाए।
  • प्रमुख कॉलोनियों में नागरिकों को छतों पर किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे स्थानीय तापमान में कमी लाई जा सके। इसके लिए जनपद स्तर पर विशेष आईईसी सामग्री (बैनर-पोस्टर) तैयार की जाएगी।
  • जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु शुरू होने से पहले सभी विभाग पूर्ण रूप से तैयार रहें, ताकि हीटवेव के कारण जनहानि या पशुहानि को शून्य रखा जा सके।

बैठक में नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त), डिप्टी सीएमओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस, अग्निशमन, श्रम, जल निगम, परिवहन, विद्युत एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …