Breaking News

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूँ में 12,768 राजस्व वाद लंबित रहने पर डीएम अवनीश राय ने जताई नाराजगी, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बदायूं। बदायूँ जिले की सभी तहसीलों में भारी संख्या में राजस्व वाद लंबित मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह आंकड़े सामने आए।

समीक्षा के दौरान तहसीलवार लंबित वादों का विवरण सामने आया, जिसमें बदायूँ तहसील में 3,649, बिसौली में 2,982, दातागंज में 2,506, बिल्सी में 1,863 और सहसवान में 1,768 वाद शामिल हैं, जिससे जिलेभर में कुल लंबित वादों की संख्या 12,768 तक पहुंच गई है।

बैठक में समयानुसार लंबित मामलों की भी गहन छानबीन की गई, जिसके तहत एक वर्ष से अधिक और तीन वर्ष से कम अवधि के 2,077 वाद, तीन वर्ष से अधिक के 248 वाद तथा पांच वर्ष से अधिक अवधि के 111 वाद लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तुरंत निस्तारित किया जाए।

इसके साथ ही, डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने स्तर पर तहसीलों के लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और राजस्व संहिता की धारा 116, 24 एवं 34 के तहत दर्ज मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस बैठक में जनपद के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों …