Breaking News

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूँ। जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफल समापन के बाद अब आगामी द्वितीय चरण की तैयारियों और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान द्वितीय चरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को बताया गया कि इस चरण के प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन और जिला जनगणना कार्यालय द्वारा एक, कुल चार मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण इसी माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।

मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के पश्चात, उनके द्वारा जनपद स्तर पर लगभग 118 से 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत, फील्ड ट्रेनर चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि द्वितीय चरण के सभी कार्य पूरी तरह सुचारु और समयबद्ध तरीके से संचालित किए जा सकें।

विशेष रूप से यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना-2027 का यह द्वितीय चरण पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगा, जिसमें जनसंख्या से जुड़े सभी आंकड़ों का संकलन डिजिटल रूप में किया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि द्वितीय चरण से जुड़ी तमाम तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं और प्रशिक्षण कार्य के सुचारu संचालन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के सभी उपजिलाधिकारी, न्यायिक उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, न्यायिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के लिए भव्य अलंकरण समारोह आयोजित, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों …