Breaking News

हसीब खान ने चिरकुटिया पहुंचकर दीं नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश।

हसीब खान ने चिरकुटिया पहुंचकर दीं नवरात्रि और दशहरे की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के चिरकुटिया में नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान ने रामलीला कमेटी के सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

हसीब खान, जो उतरौला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं, ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए।

इस अवसर पर हसीब खान ने रामलीला कमेटी के सदस्यों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उतरौला उनकी पहचान है और यहां की जनता उनके परिवार के समान है। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और पारस्परिक सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे नवाब राशिद खां।

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का …