Breaking News

हरनारायण इंटर कॉलेज में राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन, रावण दहन के साक्षी बने हजारों दर्शक।

हरनारायण इंटर कॉलेज में राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन, रावण दहन के साक्षी बने हजारों दर्शक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के हरनारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण और अहिरावण के पुतलों का दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

दशहरा मेले में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण वानर सेना के साथ युद्धभूमि में पहुंचे, जबकि रावण अपने दल के साथ मैदान में उतरा। इसके बाद राम और रावण की सेनाओं के बीच रोमांचक युद्ध का मंचन किया गया। अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन, युद्ध की रणनीतियों और वानर सेना तथा रावण सेना के बीच मल्लयुद्ध के दृश्यों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान काली मंडल के कलाकारों ने विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। राम-रावण युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम ने विजय बाण चलाकर रावण और अहिरावण का वध किया। इसके बाद दोनों के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही मेला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

 

 

 

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेला परिसर के साथ ही आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही।

इस अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, प्रमोद यादव, शशांक राठौर, सुरेश चंद्र आर्य, सुमन प्रकाश गुप्ता और चंद्रपाल माथुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं एसडीएम सुशांत सांवरे, सीओ अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे नवाब राशिद खां।

सर सैय्यद डे पर तालीम का पैगाम, नौकरी मिलने तक गरीब बच्चे की पढ़ाई का …