Breaking News

गंजडुंडवारा में PDA साइकिल यात्रा का स्वागत, अब्दुल हफीज गांधी ने दीं शुभकामनाएं।

गंजडुंडवारा में PDA साइकिल यात्रा का स्वागत, अब्दुल हफीज गांधी ने दीं शुभकामनाएं।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। जनपद कासगंज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही PDA साइकिल यात्रा का पटियाली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के निवासी योगेंद्र सिंह इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर PDA का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए योगेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं।

अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि PDA साइकिल यात्रा सामाजिक न्याय, समानता, आपसी सद्भाव और PDA समाज की भागीदारी का संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा अपने उद्देश्य में सफल होगी और समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने में भी योगदान देगी।

उन्होंने बताया कि एक महीने की यात्रा पूरी करने के बाद योगेंद्र सिंह लखनऊ पहुंचेंगे, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यात्रा का समापन करेंगे। गांधी ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क और जनसंवाद को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर मुशीर अहमद अंसारी, धर्मवीर शाक्य, पंकज लोधी, राकेश कुमार, शकील अहमद और मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने PDA साइकिल यात्रा का स्वागत किया तथा योगेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में 2.69 करोड़ रुपये से सुधरेंगी चार प्रमुख सड़कें, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास।

घंटाघर, लकड़ी मंडी, कटिया टोला और बहादुरगंज की सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण। मुबारक अली, संवाददाता …