Breaking News

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।

बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।

बिल्सी, बदायूं। फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भक्ति, संस्कृति, कला और बाल प्रतिभा के अद्भुत संगम के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस रंगारंग समारोह में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और नंद बाबा की मनमोहक वेशभूषा रही। मासूम बच्चों ने अपने सुंदर स्वरूप और भाव-भंगिमाओं से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को जीवंत कर दिया। इसके अलावा, कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सोलो और ग्रुप डांस के जरिए कृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया। कार्यक्रम के दौरान सजाई गई कारागार और बांके बिहारी जी की झांकियां विशेष केंद्र रहीं, जिन्होंने पूरे वातावरण को पूरी तरह से कृष्णमय और भक्ति से भर दिया।

समारोह का सबसे रोमांचक हिस्सा दही-हांडी कार्यक्रम रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दही-हांडी के दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा।

विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें हमेशा सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और झांकियों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सी. के. शर्मा, कीर्ति गुप्ता, टिंकल जैन, अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, प्रियंका सिंह, पारस शर्मा, केशव शर्मा, साक्षी गुप्ता, काजल राठौर, परमेंद्र सिंह, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल और सृष्टि शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने …