Breaking News

तालाब में गिरा जंगली जानवर, नाव के सहारे पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

तालाब में गिरा जंगली जानवर, नाव के सहारे पहुंची वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। जिले के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम बरगदही में सोमवार दोपहर एक जंगली जानवर के तालाब में गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानवर को तालाब में फंसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बारहवां रेंज के ग्राम बरगदही में राजन सिंह के तालाब में एक जंगली जानवर गिर गया। तालाब नौखान के उस पार होने के कारण वन विभाग की टीम को नाव के सहारे मौके तक पहुंचना पड़ा। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर जानवर को बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।

बारहवां रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि रेस्क्यू किए गए जानवर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। यह फिशिंग कैट है या तेंदुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं और न ही उसे घेरने या छेड़ने का प्रयास करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

पूर्व भाजपा विधायक की सपा में शामिल होने की चर्चा पर विरोध, यादव महासभा ने उठाई जांच की मांग।

पूर्व भाजपा विधायक की सपा में शामिल होने की चर्चा पर विरोध, यादव महासभा ने …