Breaking News

जमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ा विवाद, महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया कब्जे का आरोप।

जमीन के बंटवारे को लेकर बढ़ा विवाद, महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया कब्जे का आरोप।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम मजनूपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव की निवासी तहसीन बेगम ने ग्राम प्रधान पर उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

तहसीन बेगम पत्नी अजीमउद्दीन के अनुसार गाटा संख्या 197, रकबा 0.8858 में उनका आधा हिस्सा दर्ज है। चकबंदी के दौरान चकबंदी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर पूर्व जोत और कब्जे के आधार पर उनके हिस्से का निर्धारण भी किया था। इसके बावजूद सहखातेदार जमीलन और उसके पुत्र, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, कथित रूप से उनके हिस्से की भूमि को भी अपने चक में शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर डीडीसी बरेली की अदालत में धारा 48 के तहत निगरानी संख्या 316 विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को अपने पक्ष में करवाने के लिए अधिकारियों के यहां लगातार पैरवी की जा रही है, जिससे उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने को लेकर आशंका बनी हुई है।

तहसीन बेगम ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के एक रिश्तेदार ने अधिकारियों से मिलकर मामला सुलझाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की बात कही और पूरे चक को उनके विरोधियों के पक्ष में बनवाने का भरोसा दिलाया।

पीड़िता ने मंडलायुक्त से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि जमीन से जुड़े इस विवाद में उन्हें न्याय मिल सके।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …