Breaking News

बरेली: फरियादियों की सहूलियत के लिए पुलिस कार्यालय में ‘संवेदना कक्ष’ शुरू, पेंशनर्स के लिए भी अलग कक्ष बना।

फरियादियों की सहूलियत के लिए पुलिस कार्यालय में ‘संवेदना कक्ष’ शुरू, पेंशनर्स के लिए भी अलग कक्ष बना।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। आम लोगों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्यालय परिसर में गुरुवार को दो नई व्यवस्थाओं की शुरुआत की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से फरियादियों के लिए ‘संवेदना कक्ष’ तथा उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के लिए बनाए गए नए कक्ष का उद्घाटन कर इन्हें उपयोग के लिए शुरू किया गया।

संवेदना कक्ष का उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले लोगों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत और समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकें। इस कक्ष का उद्घाटन थाना सुभाषनगर क्षेत्र की निवासी संतोष राठौर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरित कर स्वागत भी किया गया।

इसके अलावा परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के लिए बनाए गए कक्ष का भी शुभारंभ किया गया। इस कक्ष के माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एक स्थान पर बैठकर आपसी संवाद कर सकेंगे और अपने अनुभवों के साथ-साथ समस्याएं व सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील बनाने और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। आने वाले समय में भी जनसुविधा से जुड़ी ऐसी पहल जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!