Breaking News

बिसौली: होली मिलन पर सर्राफा मंडल का भव्य कवि सम्मेलन, पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान।

होली मिलन पर सर्राफा मंडल का भव्य कवि सम्मेलन, पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान।

आई एम खान

बिसौली। नगर के सर्राफा मंडल की ओर से होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष राम रस्तोगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने हास्य, व्यंग्य, प्रेम और जीवन से जुड़े विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कवि श्रीदत्त शर्मा, हरगोविंद पाठक दीन, विजय सक्सेना, सतीश चंद्र शर्मा, श्रीपाल शर्मा, प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’ और नरेंद्र पाल पाठक ने अपनी कविताओं से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्राफा मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली मिलन उत्सव की खुशियां साझा कीं। वहीं पुष्पेंद्र नाथ गर्ग ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अमरीश कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पराग अग्रवाल, आलोक गर्ग, अमरदीप गर्ग, गुंजन गोयल, राजेश रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, तपन गुप्ता, नितिन गुप्ता, मितुल गुप्ता, संदीप रस्तोगी, राजेश मराठा, युग गर्ग, सुभाष गुप्ता, प्रखर रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, अग्रिम अग्रवाल और संजीव अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!