Breaking News

चंदौली: सामान खरीदने गया किशोर मारपीट में घायल, तीन बाइक क्षतिग्रस्त।

चंदौली: सामान खरीदने गया किशोर मारपीट में घायल, तीन बाइक क्षतिग्रस्त।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा बाजार में शनिवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोर, अभिनन्दन यादव, घर का सामान खरीदने गया था। वहां कुछ स्थानीय लोगों ने उस पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए लोगों पर भी हमला किया गया और उनकी तीन बाइक्स क्षतिग्रस्त हो गई।

उतड़ी गांव निवासी अभिनन्दन यादव ने बताया कि हमला करने वाले मजीदहा के ही कुछ लोग थे, जिन्हें पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त माना जाता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने फोन करके और लोग बुला लिए और हमला बढ़ा दिया। घायल अवस्था में किशोर बलुआ थाने पहुंचा और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

अभिनन्दन ने बताया कि हमला करने वालों में कुछ गौ तस्कर भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले से बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत है और जो जेल जा चुके हैं। घटना में घायल किशोर और उनके साथ आए लोगों ने तत्काल चिकित्सकीय मदद भी ली।

बलुआ थाना इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!