Breaking News

बदायूं: अलविदा जुमे और ईद को लेकर बदायूं में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त। 

अलविदा जुमे और ईद को लेकर बदायूं में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त। 

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। आगामी अलविदा जुमे और ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नगर क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों, ईदगाह और छोटे सरकार सहित आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए रखे हुए है।

पैदल गश्त के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!