Breaking News

ईद मनाने मुंबई पहुंचे उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।

ईद मनाने मुंबई पहुंचे उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान हर साल की तरह इस वर्ष भी ईद का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और चाहने वाले एयरपोर्ट पर एकत्र हो गए और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

बताया जाता है कि मुंबई पहुंचने के बाद हसीब खान ने अपने माता-पिता से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इसके बाद उतरौला विधानसभा क्षेत्र के मोहन जोत निवासी मोहम्मद समी के घर पर इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई लोग और समर्थक शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर जमाल पठान, अशरफ, आमिर, मेराज खान, सिराज खान, मोईन खान, इब्राहिम खान सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। हसीब खान ने सभी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और अपने समर्थकों के प्यार व सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!