Breaking News

अलीगढ़: ईद-उल-फितर को लेकर अलीगढ़ में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च।

ईद-उल-फितर को लेकर अलीगढ़ में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

अलीगढ़। ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अलीगढ़ में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी अलीगढ़ ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …