Breaking News

शाहजहांपुर में भाई ने की बहन की निर्मम हत्या।

शाहजहांपुर में भाई ने की बहन की निर्मम हत्या।

मोबाइल पर कई नंबरों से बातचीत करने पर उठे शक से बढ़ा विवाद, खेत में घटी वारदात।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा (19 वर्ष), निवासी ग्राम गोटिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रक्तरंजित आल्हा कातिल बांका, हरे रंग का दुपट्टा, पांच खून से सने सिक्के और घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका मैना उसकी बड़ी बहन थी। परिवार ने कई बार उसकी शादी कराने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी। भाई को शक था कि वह मोबाइल पर कई नंबरों पर बात करती है।

आरोपी के अनुसार- “हम लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं। बार-बार मना करने और खूफिया बातचीत से हम काफी परेशान थे। मैंने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया था। घटना वाले दिन मैना खेत पर आई और मोबाइल मांगने लगी। मना करने पर वह लड़ने लगी और शादी से भी इनकार कर दिया। गुस्से में मैंने पास पड़ा बांका उठाकर उसकी गर्दन पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!