Breaking News

गौसवर्धन योजना के लिए ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन पूरा।

गौसवर्धन योजना के लिए ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन पूरा।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में संपन्न हुई। चयन कार्यवाही पूरी तरह ई-लॉटरी पद्धति से की गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। योजना के लिए कुल 16 महिला और 19 पुरुष आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनमें से 14 महिला एवं 14 पुरुषों का चयन आवेदकों की मौजूदगी में ही ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

चयन प्रक्रिया में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यालय द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इस योजना के तहत लाभार्थियों को ₹2,00,000 की सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे गाय खरीदकर पालन कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।

ई-लॉटरी चयन के दौरान उपाध्यक्ष के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह मौजूद रहीं। इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ शाहजहांपुर तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी चयन कार्यवाही में उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!