Breaking News

इकदिल थाने में हुआ रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

इकदिल थाने में हुआ रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी को समर्पित एक पहल के तहत “रक्तदाता समूह इटावा” द्वारा थाना इकदिल परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम की देखरेख में कुल 9 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सचिन वाजपेई, कांस्टेबल शक्ति सिंह, आशीष कुमार, श्रीकांत दुबे और सतेंद्र कुमार ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण पेश किया।

इस दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान को “रक्तदाता समूह इटावा” की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रक्तदाता समूह के सक्रिय सदस्य सौरभ परिहार भी मौजूद रहे।

आयोजक शरद तिवारी ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है, और समूह द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य नियमित रूप से किए जाते रहेंगे ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी न हो।

शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र की टीम के सदस्य — डॉ. यतेन्द्र मोहन, डॉ. राम प्रकाश तिवारी, डॉ. राकेश मीणा, इशू, विजय, केदारमल शर्मा, राम स्वरूप, प्रियंका पाल, राजेश, कपिल, अवध और सुशांत — उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: ई-रिक्शा पर गिरा जर्जर बिजली का पोल, चालक घायल।

व्यस्त मार्ग पर मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने उठाए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल। …