Breaking News

चकरनगर में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायतें।

चकरनगर में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायतें।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। चकरनगर तहसील मुख्यालय पर शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीचंद्र ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस आमजन की समस्याओं को सुनने और निपटाने का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, पेयजल समस्या, बिजली व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और भरोसा दिलाया कि समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया, सीओ रामदवन मौर्य, तहसीलदार विष्णु मिश्र, डिप्टी सीएमओ, बीएसए, विद्युत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतों का निपटारा गंभीरता से करें और जनता को समय पर राहत उपलब्ध कराएं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!