Breaking News

सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों से इटावा को दो ओवरब्रिज की सौगात।

सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों से इटावा को दो ओवरब्रिज की सौगात।

आनंद पांडेय, ब्यूरो इटावा

इटावा। जनपद इटावा को जल्द ही दो नए ओवरब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। यह उपलब्धि महेवा क्षेत्र के सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रयासों से संभव हुई है। जल्द ही भरथना के मेहरा चुंगी से मलाजनी तक ओवरब्रिज तथा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय मिट्ठे व अजीतमल में ओवर फुट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

इन पुलों के बन जाने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में काफी राहत मिलेगी, यातायात सुगम होगा और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

ज्ञात हो कि सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने पिछले माह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र की विकास से जुड़ी कई मांगें रखी थीं। इसी क्रम में उन्होंने इन दोनों ओवरब्रिजों के निर्माण की मांग भी की थी। रेल मंत्रालय ने प्रस्ताव का परीक्षण कर इसे स्वीकृति प्रदान की है और इसकी जानकारी औपचारिक रूप से सांसद को भेजी गई है।

शनिवार को हुई प्रेस वार्ता के दौरान सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क निर्माण, लाइट व्यवस्था, पेयजल, वाटर कूलर और अन्य विकास कार्यों को गति देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा — “जहां जरूरत होगी, वहां काम जरूर होगा।”

सांसद ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “2027 में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तो विकास की रफ्तार दोगुनी गति से बढ़ेगी।”

सांसद ने अंत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन ओवरब्रिजों की मंजूरी से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!