Breaking News

लखीमपुर खीरी: विद्यालय में चोरी का खुलासा, पुलिस ने सामान समेत दबोचा आरोपी।

लखीमपुर खीरी: विद्यालय में चोरी का खुलासा, पुलिस ने सामान समेत दबोचा आरोपी।

संवाददाता,‌ मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना फरधान क्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय अटकोनवा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बीते 19 जून को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना अवस्थी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि विद्यालय परिसर स्थित रसोईघर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, थालियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर थाना फरधान पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर गांव के ही रहने वाले नीतेश कुमार पुत्र सुशील कुमार को नहर पुलिया के पास से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह स्कूल बंद होने के दौरान परिसर में घुस गया था, जहाँ उसने आरी से रसोईघर का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बोरे में छिपाकर रखा गया चोरी का माल बरामद किया। बरामद सामान में 1100 रुपये नकद, 18 स्टील की थालियां, प्लेटें, लोहे के पाइप, इंगल, हैंडपंप की रॉड और ताला काटने में प्रयुक्त आरी शामिल हैं। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 (2) एवं 331 (3) की बढ़ोत्तरी की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल विकास यादव, कपिल कुमार, अभिषेक यादव और निखिल द्विवेदी की टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति और शिक्षण संस्थानों में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …