Breaking News

बिसौली: संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका का अभियान तेज, वार्डों में शुरू हुई फागिंग और छिड़काव।

बिसौली: संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका का अभियान तेज, वार्डों में शुरू हुई फागिंग और छिड़काव।

आई एम खान 

बिसौली। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर में मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए पालिका द्वारा व्यापक स्तर पर फागिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर के सभी वार्डों की गलियों और नालियों की सघन सफाई के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के इस अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य पालिका की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। अभियान की निगरानी के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध तरीके से प्रत्येक मोहल्ले तक पहुंचें।

इस दौरान पालिका लिपिक राजीव कुमार ने आम जनमानस से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि छिड़काव के दौरान अपने घरों में खाने-पीने की वस्तुओं को अच्छी तरह ढक कर रखें ताकि किसी भी प्रकार का अवांछित नुकसान न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर जारी रहेगा ताकि आने वाले समय में मच्छरों के प्रकोप से शहर को सुरक्षित रखा जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!