Breaking News

बिसौली: उप जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर तालाबों का किया औचक निरीक्षण, पौधारोपण और सफाई के दिए कड़े निर्देश।

बिसौली: उप जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर तालाबों का किया औचक निरीक्षण, पौधारोपण और सफाई के दिए कड़े निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी ने गुरुवार को विकास खंड बिसौली के विभिन्न गांवों का दौरा कर अमृत सरोवर योजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों में तालाबों की स्थिति को परखा और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने खजुरिया, शेखुपुरा, परोली, आलमपुर, नगला वराह और अक्कीपुर चिंचेटा समेत अन्य गांवों के तालाबों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन से पूर्व तालाबों की सफाई का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि तालाबों के किनारों और उनके पाथवे (मार्ग) पर छायादार व सजावटी पौधे लगाए जाएं, ताकि तालाबों का सौंदर्यीकरण हो सके और वे आकर्षक दिखाई दें।

आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए इन प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किए जा रहे इन तालाबों को जीवंत और उपयोगी बनाया जा सके। इस औचक निरीक्षण से विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले महकमों में हड़कंप की स्थिति रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …