Breaking News

कासगंज: रिश्वतखोर दरोगा पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

कासगंज: रिश्वतखोर दरोगा पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहावर थाना क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) भगवती प्रसाद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के निवासी धान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसआई भगवती प्रसाद एक मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की एवज में उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही बुधवार को पीड़ित ने दरोगा को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

​एंटी करप्शन टीम के अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी उप निरीक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से सहावर थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, टीम मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …