Breaking News

बिसौली: मेंथा कारोबारियों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, प्रशासन से की आर्थिक सहायता की मांग।

बिसौली: मेंथा कारोबारियों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, प्रशासन से की आर्थिक सहायता की मांग।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में मेंथा टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दुखद घटना के बाद शनिवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुँचा और पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में पहुँचे कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के पिता बट्टू सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उनके दुख को साझा किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मेंथा टंकी की सफाई करते समय दम घुटने से जयवीर यादव और राजेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि उनका तीसरा भाई मनवीर यादव बेहोश हो गया था, जिसका उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मौके से ही एसडीएम से फोन पर वार्ता की। उन्होंने मांग की कि मृतक आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन का लाभ तत्काल दिलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने की पुरजोर मांग की है।

इस दुखद मौके पर जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, जिला सचिव राजीव पटेल, सुरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव में इस हृदयविदारक घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!