Breaking News

बिसौली: सीसीटीवी निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न, 190 परीक्षार्थी अनुपस्थित।

सीसीटीवी निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न, 190 परीक्षार्थी अनुपस्थित।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान तथा इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय के कुल 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में कुल 403 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 100 ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 190 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा केंद्र पर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह-प्रभारी हरदीप सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कुल मिलाकर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …