Breaking News

बिसौली: कानून व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर पुलिस–व्यापारियों की बैठक आयोजित। 

कानून व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर पुलिस–व्यापारियों की बैठक आयोजित। 

आई एम खान 

बिसौली। नगर पुलिस चौकी पर रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या का समाधान निकालना रहा।

पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि यदि बाजार क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने अतिक्रमण न करने, स्वच्छ एवं सुरक्षित बाजार बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, जायंट्स ग्रुप स्टार्स के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अम्बरीष अग्रवाल, वसीम कुरैशी, मोहित महाजन सहित अन्य व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!