Breaking News

बिसौली: सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी।

सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब रविवार की मध्य रात्रि में पुलिस टीम गश्त करते हुए मौके से गुजर रही थी और सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरवाया। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, स्थानीय थानों तथा अन्य माध्यमों से शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना देकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!