Breaking News

बिसौली: पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. श्रीवती मौर्य के दसवें संस्कार में उमड़ा जनसैलाब। 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. श्रीवती मौर्य के दसवें संस्कार में उमड़ा जनसैलाब। 

बिसौली। नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय गेंदन लाल मौर्य की पत्नी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. श्रीवती मौर्य का दसवां संस्कार कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. श्रीवती मौर्य के जनसेवा भाव, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हरिओम पाराशरी, धनश्याम महेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल मौर्य, डेविड मौर्य राजू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरो प्रसाद मौर्य, हरदयाल मौर्य, संजीव गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, जगदीश पाल, प्रेमपाल जेई, डॉ. नेत्रपाल, विनय शर्मा, ललित वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!