Breaking News

शाहजहांपुर: आईजीआरएस रैंकिंग में शाहजहांपुर लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल।

आईजीआरएस रैंकिंग में शाहजहांपुर लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान) पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर जनपद ने लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के सभी 23 थानों के प्रभावी निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।

बताया जाता है कि विभागीय कार्यों की सतत समीक्षा और कड़ी निगरानी से ही बेहतर परिणाम संभव होते हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृत्व और प्रयासों से जनपद ने यह मुकाम दोबारा हासिल किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम रैंकिंग में दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल आम जनता की शिकायतों के पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं समय-समय पर इसकी समीक्षा कर जनपदवार रैंकिंग जारी करते हैं। इसी क्रम में शाहजहांपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।

इस उपलब्धि पर एसपी राजेश द्विवेदी ने आईजीआरएस टीम और जनपद के सभी थानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान ही वास्तविक सफलता का पैमाना है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!