Breaking News

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी के प्रतिष्ठित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक विशेष ‘कहानी सुनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशक्ति, शानदार अभिव्यक्ति कौशल और गजब के आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक रोचक और नैतिक संदेश देने वाली कहानियां प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा विद्यालय परिसर साहित्य और कला के रंगों से सराबोर नजर आया।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज और जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक संदेश भी दिए। विभिन्न कक्षाओं में विजेताओं का चयन उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर किया गया, जिसमें कक्षा 3 से अनाया सक्सेना ने प्रथम, परिशा ने द्वितीय तथा वेदांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 4 में काव्या प्रथम, अनुष्का द्वितीय और अवनी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5 में आराध्यम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रियांश द्वितीय और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से रिया ने प्रथम, गुंगुन ने द्वितीय तथा श्रीकांत ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। कक्षा 7 में समर्थ मौर्य प्रथम, इकरा द्वितीय और सिवाक्ष तृतीय रहे, और कक्षा 8 में आरूषि ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय तथा इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर रखा, जिससे उनकी भाषा पर मजबूत पकड़, रचनात्मक सोच और अपनी बात को बेबाकी से रखने की क्षमता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कहानी कहने की कला से विद्यार्थियों में कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल और आत्मविश्वास का तेजी से विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में केवलता किताबी या पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के अंदर संवाद कौशल, रचनात्मक सोच और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से दुनिया के सामने रखने की क्षमता का होना भी उतना ही आवश्यक है, और ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। प्रधानाचार्य ने भी सभी बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष खूबी होती है, और विद्यालय का मुख्य उद्देश्य उन्हें ऐसा खुला और सकारात्मक माहौल देना है जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी कला को निखार सकें।

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता और सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस सफल और भव्य आयोजन के दौरान केशव शर्मा, कीर्ति गुप्ता, सोनिया गुप्ता, साक्षी गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, मोहिनी सिंह, अनामिका सिंह, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पीटीआई), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, प्रियंका सिंह, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीती महेश्वरी, सनी शर्मा और आंचल समेत विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 56,425 वादों का निस्तारण और 5.40 करोड़ रुपये की धनराशि हुई वसूल।

बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 56,425 वादों का निस्तारण और 5.40 करोड़ …