Breaking News

खेल और शिक्षा का संगम: बदायूं स्टेडियम में तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा समारोह शुरू।

खेल और शिक्षा का संगम: बदायूं स्टेडियम में तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा समारोह शुरू।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जनपद के स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय 42वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में जनपद के 15 विकासखंडों, नगर क्षेत्र एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से आए लगभग 2400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

बाइट:- संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!