Breaking News

बलरामपुर ब्रेकिंग: नल की पाइप डालते समय 11,000 वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दो लोग घायल।

बलरामपुर ब्रेकिंग: नल की पाइप डालते समय 11,000 वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दो लोग घायल।

गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के पटियाला ग्रिंट अंतर्गत सरहसवा गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नल की पाइप गाड़ने के दौरान ऊपरी एचटी लाइन (11 हजार वोल्ट) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान छिटाई प्रसाद (61 वर्ष), पुत्र राम लखन, निवासी नई बस्ती बनगवा के रूप में हुई है। घटना के दौरान उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग सयदुर रहमान (30 वर्ष), पुत्र चिददू, निवासी मुजहना, निब्बड़ खान (55 वर्ष), पुत्र अल्लन, निवासी मुजहना भी करंट लगने से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए उतरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि नल की पाइप डालते समय पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

फाइल फोटो 

बाइट- ग्रामीण 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!