Breaking News

बदायूं: कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम सिंह को नमन, वीरांगना गुड्डो देवी सम्मानित।

कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम सिंह को नमन, वीरांगना गुड्डो देवी सम्मानित।

बदायूं। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद हवलदार हरिओम सिंह को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी एवं वीरांगना गुड्डो देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) संदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शहीद हवलदार हरिओम सिंह के साहस और त्याग को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिकों का समर्पण और बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी बदायूं प्रवीन कुमार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उपाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान पर प्रकाश डाला।

सूबेदार मुनेश सिंह ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं के ऑनलाइन समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्मतिथि में संशोधन सहित अन्य आवश्यक कार्यों के संबंध में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने भी कारगिल युद्ध के वीर जवानों की बहादुरी और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। समारोह में करीब 100 पूर्व सैनिक और उनके आश्रित शामिल हुए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …