Breaking News

वार्षिकोत्सव में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मेधावियों को किया सम्मानित।

वार्षिकोत्सव में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मेधावियों को किया सम्मानित।

प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्रों को साइकिल, मोबाइल व प्रमाण पत्र प्रदान।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के मारुफपुर बाजार स्थित जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, मोबाइल फोन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि कंप्यूटर आधुनिक युग की आवश्यकता बन चुका है। आज विश्व के प्रत्येक देश में कंप्यूटर आधारित कार्य हो रहे हैं। जो लोग कंप्यूटर का ज्ञान नहीं रखते, वे विकास की दौड़ में पीछे रह जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार द्वारा 1090 सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं सम्मानजनक जीवन जी सकती हैं।

ब्लॉक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है, इसलिए बच्चों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है।

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर से शिक्षित करना एक समाजोपयोगी कार्य है, जो उन्हें आगे बढ़ने में सहायक है।

समाजसेविका सूर्या सिंह उरेती ने कहा कि गांव की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच देने की है।

युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने शिक्षा को व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार बताया।

राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुवर के प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू ने कहा कि शिक्षा के बल पर व्यक्ति समाज में विशिष्ट स्थान बना सकता है।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद सरफराज पहलवान ने कहा कि शिक्षा इंसान को पूर्ण इंसान बनाती है और हुनरमंद युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक रामकुंवर यादव, संचालन खुशी यादव व सोनाली यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांड एंबेसडर चंदौली राकेश यादव रौशन ने की।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, बब्बू सिंह, किशन यादव, मुलायम यादव, रामलखन, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, प्रधान बनफल यादव, प्रधानपति श्रवण कुमार, रामदयाल पेंटर, डॉ. नदीम अशरफ, डॉ. राजेश निषाद, समाजसेवी साहब लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रमा यादव, बीएल फौजी, सारनाथ यादव, अनिल प्रवक्ता, शमशेर सिंह शेरू, सुरजीत जायसवाल, बेचू राम गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!