Breaking News

27 पेटी देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद।

27 पेटी देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें बरामद।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद चंदौली के नौगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही अवैध देशी शराब की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने ग्राम नोनवट–छानपाथर मोड़ के पास से तीन मोटरसाइकिलों पर लदी 6 बोरियों में रखी 27 पेटी (1215 पाउच) देशी शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर छानपाथर मार्ग से शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

अजीत राजभर, निवासी ग्राम उदय रायपुर, थाना चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार तथा

विशाल राजभर, निवासी नई बाजार, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा अपराध संख्या 103/2025, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अभय सिंह, उप निरीक्षक लाल बहादुर यादव, उप निरीक्षक शिवानंद, हेड कांस्टेबल रामजन्म गुप्ता एवं कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!