Breaking News

चंदौली में फर्जी अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम दिव्या ओझा की बड़ी कार्रवाई में तीन अस्पताल सील।

चंदौली में फर्जी अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम दिव्या ओझा की बड़ी कार्रवाई में तीन अस्पताल सील।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था और मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले फर्जी अस्पतालों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। सदर क्षेत्र में एसडीएम दिव्या ओझा के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान तीन अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इनमें दो धनवंतरी अस्पताल और एक शिवशक्ति अस्पताल शामिल है।

छापेमारी के दौरान जब टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया तो न तो वहां वैध रजिस्ट्रेशन पाया गया और न ही किसी योग्य चिकित्सक की मौजूदगी। मरीजों के इलाज के नाम पर गंभीर लापरवाही और नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही अस्पतालों को सील करने का आदेश जारी किया।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

एसडीएम दिव्या ओझा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस और बिना योग्य डॉक्टरों के अस्पताल चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे संस्थानों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में जिले भर में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वहीं आम जनता ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अस्पताल बंद होना जरूरी था, जो मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

इस सख्ती के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और फर्जी अस्पतालों पर पूरी तरह लगाम लग सकेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!