Breaking News

बलरामपुर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, शहरभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

बलरामपुर में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, शहरभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर: बलरामपुर नगर पालिका ने शुक्रवार को शहर भर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सुबह से ही नगर क्षेत्र के कई प्रमुख चौराहों, बाजारों और सड़कों पर बुलडोजर की आवाज गूंजती रही। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई।

नगर पालिका प्रशासन की टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ विभिन्न इलाकों में पहुंची और पहले दिए गए नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। दुकानों के बाहर बढ़ाए गए शेड, फुटपाथ पर रखी निर्माण सामग्री, अवैध ठेले-खोमचे और कई स्थानों पर पक्के निर्माणों को भी तोड़ा गया। सड़क किनारे बनी दीवारें भी ध्वस्त कर मार्ग को साफ किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गई थी। पैदल चलने वालों व वाहनों को लगातार दिक्कतें हो रही थीं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरा क्षेत्र अतिक्रमण-मुक्त नहीं हो जाता।

इस कार्रवाई को लेकर पूरे शहर में चर्चा बनी रही। लोग जगह-जगह रुककर बुलडोजर की कार्यवाही देखते रहे, वहीं प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आगे किसी भी तरह का नया अतिक्रमण सख्ती से रोका जाएगा।

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …