Breaking News

जन आरोग्य केंद्र में भारी अनियमितताएँ — अधिकारियों की गलत रिपोर्ट और भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।

जन आरोग्य केंद्र में भारी अनियमितताएँ — अधिकारियों की गलत रिपोर्ट और भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवारा में बन रहे जन आरोग्य केंद्र के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भवन में शुरुआत से ही निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके चलते दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं और लेंटर से पानी रिसाव भी शुरू हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, भवन की ऊँचाई मानकों से काफी कम रखी गई है, जिससे पूरी संरचना की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण गुणवत्ता से समझौता किया और शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना सही जांच के एक भ्रामक आख्या भेजकर मामले को दबाने की कोशिश की।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों की रिपोर्ट ठेकेदार को बचाने का प्रयास प्रतीत होती है। इससे ग्रामीणों में रोष और बढ़ गया है।

गांव के लोगों ने जिलाधिकारी बदायूं से इस निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि जन आरोग्य केंद्र गांव की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का आधार है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इसकी गुणवत्ता खतरे में पड़ती दिख रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण को मानकों के अनुरूप करवाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!