Breaking News

सुख-शांति की कामना को लेकर बेल्हा देवी धाम में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान।

सुख-शांति की कामना को लेकर बेल्हा देवी धाम में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान।

वेदप्रकाश कौशल, संवाददाता 

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ स्थित बेल्हा देवी मंदिर में जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा भव्य पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पूजन कार्यक्रम के दौरान देवी मां को घंटा अर्पित किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजन एवं अर्चन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। अखाड़े के सदस्यों ने मां बेल्हा से क्षेत्र में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सनातनी किन्नर अखाड़े के सदस्यों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ की नायक नरगिस माई, महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी, महंत संध्या नंद गिरी, नैना नंद गिरी, पारो नायक, पलक, रानी, राधिका, सुनयना, राखी, पायल, कंगना पाण्डेय, आरती, सुषमा, महक सहित सैकड़ों सदस्य शामिल रहे।

आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सनातनी किन्नर अखाड़ा समाज में धर्म, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …