Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच इंटरमीडिएट छात्रों को दी गई भावनात्मक विदाई। 

रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच इंटरमीडिएट छात्रों को दी गई भावनात्मक विदाई। 

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई–बसई में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत एवं प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को भावविभोर कर दिया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम का सफल आयोजन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने स्मरणीय पलों को साझा किया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई समारोह अंत नहीं, बल्कि सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का पहला कदम है।

वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश वीर ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर मन लगाकर अध्ययन करने की अपील की।

कार्यक्रम में रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, आनंद सिंह, विपिन शर्मा, अंकित सिंह, रऊफ अहमद, विषवेश पाठक, रेनू कुमारी, शिवानी, साक्षी, अमित पाराशरी, आशीष सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा आध्या शर्मा ने किया। विदाई समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक भावनात्मक एवं अविस्मरणीय क्षण बन गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!