Breaking News

IQAC योजना के तहत चलाया गया सुरक्षा व जागरूकता अभियान।

IQAC योजना के तहत चलाया गया सुरक्षा व जागरूकता अभियान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनिया। क्षेत्र स्थित राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कलां में IQAC योजना के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान लल्लन आर. तिवारी महाविद्यालय एवं बी.एड. कॉलेज के आसपास की गलियों में घूमने वाले आवारा व निराश्रित कुत्तों से आमजन की सुरक्षा तथा निराश्रित कुत्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया।

महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस जागरूकता अभियान में क्षेत्र के 30 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान लोगों को निराश्रित पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू एवं प्राचार्य डॉ. विभा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक सकारात्मक प्रयास बताया। इस अवसर पर प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू, प्राचार्य डॉ. विभा सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …