Breaking News

बहेड़ी में शुरू हुआ नया लाइटिंग शोरूम, अब बिजली व सजावटी सामान एक ही जगह।

बहेड़ी में शुरू हुआ नया लाइटिंग शोरूम, अब बिजली व सजावटी सामान एक ही जगह।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बहेड़ी नगर में घरेलू साज-सज्जा और बिजली से जुड़े उपकरणों की खरीदारी को आसान बनाने के लिए किसान लाइट हाउस का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन यूवी स्टार के सीईओ आकाश जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख व्यापारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

किसान लाइट हाउस को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे आधुनिक लाइटिंग, इलेक्ट्रॉनिक सजावट से जुड़े उत्पाद और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले बिजली उपकरण किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा सकें। शोरूम में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिज़ाइन तक की लाइटिंग रेंज रखी गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम में शमीम प्रिंस, तसलीम वैस्टन, सलीम अख्तर, आरिफ, हबीब, शकील अहमद, आरिफ चांदनी, तबीब अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रोपराइटर फहीम अख्तर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बहेड़ी व आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध कराना है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!